हर रोज हम टीवी न्यूज चैनल्स पर यह सुनते रहते हैं कि उस पॉलिटिशियन ने या किसी एक्टर ने ट्विटर पर ये ट्वीट किया और लोगों को यह लगता है कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल सिर्फ सेलिब्रिटी ही कर सकते हैं तो आपका सोचना बिल्कुल गलत है क्योंकि इसका इस्तेमाल सब कर सकते हैं और बड़े ही आसानी से कर सकते हैं।
तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Twitter क्या है और ट्विटर से संबंधित पूरी जानकारी शेयर करने वाले हैं जानने के लिए पोस्ट पूरा पढ़ें।
Twitter क्या है | What is Twitter
Twitter एक microblogging और social networking service है जिसमें अपने विचारों को पोस्ट के माध्यम से शेयर किया जाता है जिन्हें tweets कहते हैं। Twitter में जो tweets किए जाते हैं जो सार्वजनिक होते हैं यानी की इन ट्वीट्स को आपका फॉलोअर या कोई भी देख सकता है और tweets पर अपनी प्रतिक्रिया लाइक कमेंट या रिट्वीट के जरिए दे सकता है लेकिन किसी tweet पर अपनी प्रतिक्रिया वही दे सकता है जो account ट्विटर पर रजिस्टर्ड हो।
जब भी Twitter में कोई ट्वीट करना होता है तो आपको 280 कैरेक्टर्स में ही पूरी जानकारी या विचारों को शेयर करना होगा क्योंकि Twitter आपको एक ट्वीट करने के लिए सिर्फ 280 कैरेक्टर्स ही एलाऊ करता है (characters की लिमिट फ्यूचर में बढ़ भी सकती है) हालांकि आप कितने भी ट्वीट्स कर सकते हैं।
ज्यादातर लोग समझते हैं कि Twitter पर पॉपुलर इंसान ही अकाउंट बना सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। Twitter पर एक आम इंसान भी अकाउंट क्रिएट कर सकता है और अपने विचारों का आदान प्रदान कर सकता है।
अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए और अपने विचारों को अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाने के लिए Twitter का इस्तेमाल VIP's, सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन अधिक करते हैं।
Twitter का इतिहास | History of Twitter
Twitter की शुरुआत 21 मार्च 2006 को हुई थी। Twitter को Jack Dorsey, Biz Stone, Noah Glass और Evan Williams ने मिलकर बनाया था।
इस सर्विस का विचार सबसे पहले जैक डोर्सी के मन में आया था जैक डोर्सी इस सर्विस की शुरुआत इसलिए करना चाहते थे कि सभी दोस्त आपस में कनेक्टेड रह सकें।
Twitter का नाम पहले "Twitch" रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदलकर Twitter किया गया।
Twitter का पूरा नाम | Full form of Twitter
Twitter का पूरा नाम "Typing What I'm Thinking That Everyone's Reading" है।
Twitter के संस्थापक | founder of twitter
Jack Dorsey (जैक डोर्सी), Biz Stone (बिज़ स्टोन), Noah Glass (नूह ग्लास) और Evan Williams (इवान विलियम्स)।
Twitter के मालिक | Owner of Twitter
अब Twitter के मालिक Elon Musk हैं क्योंकि Twitter को अब Elon Musk ने खरीद लिया है।
Twitter के सीईओ | CEO of Twitter
Twitter के वर्तमान सीईओ एक भारतीय हैं जिनका नाम पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) है इनसे पहले Twitter के CEO जैक डोर्सी थे।
Twitter के फीचर्स | Features of Twitter
यहां पर हम Twitter के कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स के बारे में बात करने वाले हैं आइए जानते हैं –
Tweet –
Twitter में जब भी हम कोई पोस्ट लिखते हैं तो उसे ट्वीट कहते हैं। 1 ट्वीट में आप अपने विचारों को ज्यादा से ज्यादा 280 characters में लिख कर पोस्ट कर सकते हैं हालांकि आप कितने भी ट्वीट कर सकते हैं।
Retweet –
जब भी आपको कोई ट्वीट पसंद आता है तो आप उसे रिट्वीट कर सकते हैं। रिट्वीट करने पर वह ट्वीट आपकी टाइमलाइन में ऐड हो जाता है और जो लोग आपको फॉलो करते हैं उनके द्वारा देखा जा सकता है ये ऑप्शन आपको सभी ट्वीट के नीचे देखने को मिलता है।
इन्हें भी पढ़ें –
Facebook क्या है || What is FacebookLike –
अगर आपको कोई ट्वीट अच्छा लगता है तो आप उसे लाइक करके अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
Message –
Twitter आपको डायरेक्ट मैसेज (DM) भेजने की सुविधा भी देता है जिसके द्वारा आप किसी से निजी तौर पर बात कर सकते हैं।
Follower और Following –
जब कोई व्यक्ति आपके अकाउंट को फॉलो करता है तो वह आपका Follower है और अगर आप किसी दूसरे के अकाउंट में जाकर उसे फॉलो करते हैं तो आप उसे Following करते हैं।
Twitter में सबके अकाउंट में एक follow बटन होता है जिस पर क्लिक करके किसी के अकाउंट को भी फॉलो किया जा सकता है और ऐसा करने पर उस अकाउंट के द्वारा किए जाने वाले ट्वीट्स भी होम पेज में दिखने लगेंगे।
Feed –
जिन लोगों को आप फॉलो करते हैं उन लोगों के द्वारा किए जाने वाले ट्वीट आपको Feed section में देखने को मिलते हैं।
Twitter Handle –
आपने किसी न किसी वीडियो में या न्यूज चैनल्स में यह जरूर सुना होगा कि ये हमारा Twitter Handle है तो आपका Twitter account पर username होता है वही आपका Twitter Handle होता है जैसे हमारा Twitter Handle है https://twitter.com/KeepLearnNew आप चाहें तो हमें इस पर क्लिक करके ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।
Hashtag (#) –
ये किसी टॉपिक से जुड़ने का एक तरीका है जिसके माध्यम से बहुत सारे यूजर्स एक ही टॉपिक पर चर्चा कर सकते हैं और उस टॉपिक से संबंधित ट्वीट कोई भी यूजर पढ़ सकता है, देख सकता है और उस चर्चा में भी शामिल हो सकता है।
Mention (@) –
यह किसी यूजर को चर्चा में शामिल करने का तरीका होता है अगर कोई यूजर किसी दूसरे यूजर से ट्वीट में चर्चा या विचारों का आदान-प्रदान करना चाहता है तो यूजर को दूसरे यूजर का @username उस ट्वीट में मेंशन करना होगा ऐसा करने पर दूसरे यूजर को नोटिफिकेशन के माध्यम से पता चल जाएगा। उदाहरण के लिए अगर किसी को हमारे अकाउंट को अपने ट्वीट में मेंशन करना है तो उसे अपने ट्वीट में @keeplearnnew शामिल करना होगा।
Twitter कैसे इस्तेमाल करें | How to use Twitter
Twitter का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले ट्विटर में साइन अप करना होगा और अपनी प्रोफाइल क्रिएट करनी होगी। प्रोफाइल क्रिएट करने के लिए required information फिल करना होगा।
Twitter account बनाते समय आपको अपनी प्रोफाइल पर यूजरनेम भी देना होता है आपको बता दें कि ये एक यूनिक नाम होता है जो हर यूजर का अलग होता है। Username से आप किसी को भी ट्विटर पर सर्च कर सकते हैं अगर आप हमें Twitter पर खोजना चाहें तो आप हमारे username (@keeplearnnew) से तुरंत खोज सकते हैं।
प्रोफाइल क्रिएट करने के बाद आप अपने जानने वालों को ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं इसके अलावा आप जिस सेलिब्रिटी को पसंद करते हैं तो उन्हें भी फॉलो कर सकते हैं। ऐसा करने पर आप इनके द्वारा किए जाने वाले ट्वीट्स को Feed section में ही देख पाएंगे और आप इन पर अपनी प्रतिक्रिया लाइक, कमेंट और रिट्वीट के जरिए दे सकते हैं इसके अलावा आप भी अपने विचारों को ट्वीट के माध्यम से अपने फॉलोअर्स तक पहुंचा सकते हैं।
Twitter कैसे इंस्टॉल करें | How to install Twitter
आप कौन सा डिवाइस इस्तेमाल करते हैं ये उस पर निर्भर करता है। अगर आप एक Android डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो आप Twitter को प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं और अगर आप एप्पल डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो आप एप्पल ऐप स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं इसके अलावा आप Twitter को Twitter की official website से भी इंस्टॉल कर सकते हैं।
निष्कर्ष
हमने इस पोस्ट के माध्यम से Twitter के बारे में पूरी जानकारी को सरल शब्दों में देने की कोशिश की है, आशा करते हैं कि आपको इस पोस्ट से कुछ ना कुछ नई जानकारी अवश्य मिली होगी, अगर आपका कोई सुझाव है तो नीचे कॉमेंट करके बताएं, पोस्ट पड़ने के लिए आपका धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।