Android क्या है || What is Android Full Information

 Android क्या है || What is Android Full Information

आज का समय technology का समय है और अब लोग कीपैड मोबाइल के जगह अब सभी लोग एंड्रॉयड स्मार्टफोन का यूज कर रहे हैं अधिकतर लोगों के हाथ में आजकल एंड्रॉयड स्मार्टफोन ही दिखाई देता है इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Android क्या है, Android का इतिहास, Android के version, Android की विशेषताएं।


What is the Android
Android क्या है

Android क्या है

Android smartphone नाम तो आपने सुना ही होगा बहुत सारे लोग इसे मोबाइल का नाम समझ लेते हैं लेकिन Android ना तो कोई app है और ना ही किसी फोन का नाम है। Android एक Operating System है जिसकी सहायता से एक smartphone या tablet को डिजाइन किया जाता है Operating System को OS भी कहा जाता है।

OS Android Smartphone या Tablet के सभी प्रोग्राम को संचालित करने का कार्य करता है Android स्मार्टफोन या टेबलेट तथा यूजर के बीच में एक ऐसा इंटरफेस तैयार करता है जिससे यूज़र सभी प्रोग्राम को अच्छे से समझ पाता है और कार्य कर पाता है और OS Android हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों को भी स्मार्टफोन या टेबलेट को समझाता है।

स्मार्टफोन और टेबलेट में एंड्रॉयड ओएस की मदद से सभी एप्लीकेशन और हार्डवेयर संचालित किए जाते हैं बिना किसी OS के स्मार्टफोन और टेबलेट कोई भी कार्य नहीं कर सकता है इसीलिए एंड्रॉयड को गूगल ने तैयार किया है।


Android का इतिहास

Android एक operating system है, जिसे Andy Rubin, Rich Miner, Nick Sears और Chris White ने 2003 में बनाया था। Android को 2005 में Google ने खरीद लिया था।

सन् 2005 से Android को Google द्वारा ही नियंत्रित किया जा रहा है और सन 2005 से एंड्रॉयड गूगल का एक पार्ट बन गया। एंड्रॉयड के जरिए गूगल को वह फायदा हुआ भी जो गूगल ने सोचा था गूगल एंड्राइड के जरिए आज उन लोगों तक भी पहुंच गया है जो एक कंप्यूटर सिस्टम नहीं खरीद सकते और आज गूगल इन सभी लोगों को एंड्राइड के जरिए कंप्यूटर सिस्टम जैसी सुविधा और फीचर्स उपलब्ध करा रहा है।

Andy Rubin ने 2013 में Android से किनारा कर लिया था और Andy Rubin के स्थान पर Sundar Pichai ने Android को संभाला। और सुंदर पिचाई का इससे पहले ही गूगल में क्रोम ब्राउज़र बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा था और वह क्रोम ओएस हेड रह चुके थे और आपको बता दूं कि सुंदर पिचाई एक भारतीय हैं और वर्तमान समय में सुंदर पिचाई गूगल के CEO हैं।

एंड्रॉयड पर आधारित पहला स्मार्टफोन HTC Dream था जिसे T - mobile G 1 के रूप में भी जाना जाता है और इसे 23 सितंबर 2008 को अनाउंस किया गया था।


Android की विशेषताएं

1. Android एक Operating System है जिसे OS भी कहते हैं।

2. Android Google द्वारा संचालित किया जाने वाला Operating System है।

3. Android को खास तौर पर Smartphone और टेबलेट के लिए डिजाइन किया गया था।

4. Android Updates और new version के माध्यम से Android की कमी दूर तथा एंड्रॉयड को ओर बेहतर तथा आकर्षित बनाने का प्रयास किया जाता है।

5. आज Android Operating System दुनिया भर में सबसे अधिक लोकप्रिय बन गया है।

6. Android आम तौर पर Android version के नाम मिठाई के नाम पर रखता है।

7. Android का लेटेस्ट Version Android 11 8/September/2020 को रिलीज किया गया है।


Android के Version

Name  Version number  Release date

___                   1.0            Sep 23, 2008

___                   1.1             Feb 9, 2009

Cupcake        1.5             Apr 27, 2009

Donut             1.6             Sep 15, 2009

Eclair        2.0 – 2.1         Oct 26, 2009

Froyo       2.2 – 2.2.3     May 20, 2010

Ginger-

bread       2.3 – 2.3.7      Dec 6, 2010

Honey-

comb        3.0 – 3.2.6     Feb 22, 2011

Ice Cream-

Sandwich  4.0 – 4.0.4    Oct 18, 2011

Jelly Bean  4.1 – 4.3.1     Jul 9, 2012

KitKat       4.4 – 4.4.4     Oct 31, 2013

Lollipop    5.0 – 5.1.1   Nov 12, 2014

Marsh-

mallow     6.0 – 6.0.1    Oct 5, 2015

Nougat     7.0 – 7.1.2    Aug 22, 2016

Oreo          8.0 – 8.1      Aug 21, 2017

Pie                       9           Aug 6, 2018

Android 10       10          Sep 3, 2019

Android 11       11         Sep 8, 2020


हमने इस पोस्ट के माध्यम से Android के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है, आशा करते हैं कि आपको इस पोस्ट से कुछ ना कुछ नई जानकारी अवश्य मिली होगी, पोस्ट पड़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post