आईओएस क्या है || What is iOS in hindi || Full Information

आईओएस क्या है || What is iOS in hindi || Full Information
दोस्तों, इस पोस्ट में हम जानेंगे कि iOS क्या होता है, इसके उपयोग, iOS का इतिहास और iOS के version क्या हैं!
तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें जिससे आपको आईओएस के बारे में पूरी जानकरी मिल पाए।

iOS क्या है -
iOS एक Operating System है जिसे एप्पल द्वारा संचालित किया जाता है। 
आईओएस को Apple Inc. द्वारा विकसित किया गया है।
iOS Android के बाद सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला तथा लोकप्रिय ओएस है iOS के विभिन्न फीचर्स इसे सबसे अलग तथा विशेष बनाते हैं।
आईओएस Android की तरह ही स्मार्टफोन में उपयोग होने वाला Operating System है परन्तु यह Operating System सिर्फ Apple द्वारा बनाए जाने वाले Smartphones में इस्तेमाल किया जाता है जिस फोन को iPhone के नाम से जाना जाता है।
आपको बता दें कि यह Operating System 40 भाषाओं में उपलब्ध है।

आईओएस का उपयोग -
यह Apple Inc. द्वारा बनाया गया Operating System है इसलिए इसका इस्तेमाल भी Apple iPhone, iPad और iPod touch में किया जाता है। Apple अपनी किसी टेक्नीक को किसी दूसरी कंपनी के साथ शेयर नहीं करती।
Apple का अपना ही ऐप स्टोर है जिसमें गूगल प्ले स्टोर की तरह ही सभी ऐप उपलब्ध हैं।

iOS का इतिहास -
आईओएस को 2007 में Steve Jobs ने लॉन्च किया था।
iOS Mac को छोटा करके बनाया गया जिसका इस्तेमाल mobiles में किया जा सके।
आपको बता दें कि Mac Apple का Operating System है जो Apple के कंप्यूटर्स को ऑपरेट करने करने का कार्य करता है।
आईओएस को C language, C++, Objective-C, Swift और Assembly language के द्वारा प्रोग्राम किया गया है।

iOS के versions -
Apple ने iOS के कई वर्जन लॉन्च किए हैं।

iOS version                      Released
iPhoneOS 1                      2007
iPhoneOS 2                      2008
iPhoneOS 3                      2009
iOS 4                                 2010
iOS 5                                 2011
iOS 6                                 2012
iOS 7                                 2013
iOS 8                                 2014
iOS 9                                 2015
iOS 10                               2016
iOS 11                               2017
iOS 12                               2018
iOS 13/iPadOS 13           2019
iOS 14/iPadOS 14           2020

Apple ने अपने वार्षिक WWDC 2020 इवेंट में 22 जून, 2020 को आईओएस और iPadOS 14 की घोषणा की। 22 जून, को ही एक डेवलपर बीटा जारी किया गया और 9 जुलाई, 2020 को एक सार्वजनिक बीटा वर्जन जारी किया गया।

हमने इस पोस्ट के माध्यम से iOS के बारे में पूरी जानकारी को कम तथा सरल शब्दों में देने की कोशिश की है, आशा करते हैं कि आपको इस पोस्ट से कुछ ना कुछ नई जानकारी अवश्य मिली होगी, पोस्ट पड़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post